25 अगस्त 2017 - 11:46
 हिज़्बुल्लाह के ड्रोन हमलों की तस्वीरों से ज़ायोनी भयभीत।

क़लमून में होने वाले ड्रोन हमले के बाद आने वाली तस्वीरों को देखकर सेना के उच्च अधिकारियों नें कहा कि हिज़्बुल्लाह को इस्राईल से ज़रा भी डर एवं भय नही है।

अबना न्यूज़ः अलमिनार न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह की टेक्निकल कामयाबी से जायोनी भयभीत हो जाते हैं। क़लमून में होने वाले ड्रोन हमले के बाद आने वाली तस्वीरों को देखकर  सेना के उच्च अधिकारियों नें कहा कि हिज़्बुल्लाह को इस्राईल से ज़रा भी डर एवं भय नही है। हम किसी भी तरह उनके चैलेंज स्वीकार करने की स्थिति में नही हैं। एक जायोनी चैनल नें तो यहाँ तक कहा कि हम विश्वास करते हैं कि आने वाले समय में युद्ध नहीं होगा परंतु अगर हुआ तो हमारे सामने वह हिज़बुल्लाह नही होगी जो 2006 में थी बल्कि उससे कहीं अधिक वास्तविक एवं शक्तिशाली सेना के रूप में होगी।